Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पेंशन अवरुद्ध होने पर पेंशनधारियों का प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड क्षेत्र के पड़ौली भवानी चौक पर बुधवार को पेंशनधारियों ने प्रशासन के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि पड़ौली, लकड़ी, बसौली, खवासपुर के सैदपुर वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन धारियों का पेंशन पर प्रखंड एवं जिला प्रशासन की लापरवाही से प्रतिबंध लगा दिया गया है। कई बार इसकी शिकायत बीडीओ एवं कर्मियों से करने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। पेंशनधारियों का कहना था कि जब तक उनकी समस्याएं दूर नहीं हो जाती आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह, मुखिया संघ अध्यक्ष अजीत सिंह पप्पू सिंह, मुखिया वीरेंद्र साह, मुखिया अली हैदर, मुखिया योगेंद्र यादव, उप सरपंच शिवनाथ सिंह, वार्ड सदस्य जितेंद्र पांडेय, सामाजिक कार्यकर्ता प्रेमराजन सिंह उर्फ टिंकू सिंह ने पेंशनधारियों का समझा-बुझाकर शांत कराया तब आवागमन बहाल हो सका। विरोध प्रदर्शन करने वालों में प्रभु चौधुर, रामप्रवेश उपाध्याय, अमित, जग नारायण महतो, मैनेजर महतो, हरेंद्र चौधुर, कलावती देवी, संगीता देवी, विश्वनाथ सिंह, राजेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, राहुल कुमार समेत काफी संख्या में लोग शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024