परवेज अख्तर/सिवान : जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के मदारपुर बाजार में बुधवार की शाम लोक लेखा पब्लिक जागरूकता समिति के नेतृत्व में बाल कृष्णा साह की अध्यक्षता में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रांतीय लोक समिति के संयोजक सह पूर्व जिला पार्षद रामायण सिंह ने कहा कि आजादी के 70 वर्ष बाद भी मुट्ठी भर लोग इस देश की सत्ता पर आज भी कायम हैं। उन्होने नौजवानों, किसानों से आह्वान किया कि वे पार्टी से ऊपर उठकर अपने हक और अधिकार की लड़ाई लड़ें। वरना आर्थिक रूप से मजबूत मुट्ठी भर दबंगों के ही इशारे पर पूरे देश के युवाओं एवं किसानों को उनके रास्ते पर चलने को मजबूर रहना पड़ेगा। नुक्कड़ सभा में जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश गुप्ता, जिला संयोजक गोल्डन परवेज उर्फ परवेज आलम, पूर्व मुखिया कृष्णा, नाजिर थानेदार राय, मौलाना साबिर हुसैन, नंदकिशोर सिंह आदि ने लोगो से अपनी भावनाओं को बदलने की अपील की। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…