Siwan News

गंगा बाबा की पुण्यतिथि पर विशाल भंडारे का आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया प्रखंड के भलुआ गांव में गुरुवार को संत शिरोमणि गंगा बाबा की पुण्य तिथि मनाई गई। इस दौरान गंगा बाबा की समाधि पर पूजा अर्चना एवं हवन किया गया। इस मौके पर समाधि स्थल पर विशाल भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस मौके पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद रूप में खिचड़ी का वितरण किया गया। इस अवसर पर निश्शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें चिकित्सकों ने सैकड़ों मरीजों के विभिन्न रोगों की जांच कर दवाएं दी। आचार्य धनंजय मिश्र और यजमान अभिषेक कुमार सिंह द्वारा विधवत पूजा अर्चना के बाद आरती की गई। रात में भोजपुरी के प्रसिद्ध गायकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए व्यवस्था की गई थी। इस संबंध में आयोजन समिति के अध्यक्ष पूर्व प्रमुख अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक साल की भांति इस साल में गंगा बाबा की समाधि पर बाबा की पुण्य तिथि ग्रामीणों के सहयोग से मनाई गई। शांति व्यवस्था बनाए रखने को ले पुलिस प्रशासन अलर्ट था। इस मौके पर मधुप मिश्रा, नरेंद्र सिंह, अरुण सिंह, अशोक कुमार मिश्रा, अमरेश नारायण सिंह,बृज किशोर सिंह, अनमोल श्रीवास्तव, मनोज कुमार वर्मा आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026