Siwan News

कांग्रेस की बैठक में रैली को सफल बनाने का आह्वान

परवेज अख्तर/सिवान : शहर के गौशाला रोड कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. विद्युशेखर पांडेय की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में पटना में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कीरैली को सफल बनाने का आह्वान किया गया। इसकी सफलता को विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि रैली में सिवान से 150 गाड़ी से कार्यकर्ता पटना के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके अतिरिक्त सैकड़ों कार्यकर्ता ट्रेन से भी पटना को रवाना होंगे। इसके लिए बैठक में प्रचार गाड़ी द्वारा बैनर पोस्टर के जरिए प्रचार प्रसार करने का निर्णय लिया गया। साथ ही सभी पार्टी पदाधिकारियों तथा प्रखंड अध्यक्षों की रैली को सफल बनाने हेतु विभिन्न जिम्मेदारियां दी गई। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष विनयचंद्र श्रीवास्तव, शिवधारी दुबे, राजाराम सिंह,जिला उपाध्यक्ष रमाकांत सिंह, पचरुखी उप प्रमुख आेमप्रकाश मिश्र, सेवादल के प्रदेशसचिव मथुरा पंडित, कृष्णा बिहारी दीक्षित, बजरंग सिंह,उमेश्वर प्रसाद ठाकुर, शमीम अहमद खान, मनीर आलम,बच्चा सिंह, जावेद अली, रुदल यादव बागी, कमल किशोर ठाकुर, प्रमोदचौधरी, जिला प्रवक्ता हाफिज जुबैर, मेराज अहमम, हरिशंकर तिवारी, कमलेश कुमार दीक्षित, जयप्रकाश दुबे, हाजी नुरुल होदा, मो. सोहैल,आबिद हुसैन, साबिर अली आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024