Barharia Siwan News

वोटरों को दी गई ईवीएम की जानकारी

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के बड़हरिया प्रखण्ड के ग्राम पंचायत भवन में नए पुराने मतदाताओं को ईवीएम,वीवीपैट और नोटा की ट्रेनिंग सुभाषचंद्र सिंग के द्वारा दी गई। सुभाषचंद्र ने बताया कि मास्टर ट्रेनर के द्वारा प्रखंड के विभिन्न पंचायतो में दर्जनों स्थानों पर लोगो को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए ईवीएम के विभिन्न आयामो की जानकारी दी मास्टर ट्रेनर ने मतदाताओं एवं आम लोगो को ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन के माध्यम मतदान प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। बताया गया कि वोटिंग के दौरान मतदाता द्वारा डाले गये वोट की एक पर्ची 7 सेकेंड के लिये मतदाता का क्रमांक, उसका नाम एवं चुनाव चिन्ह दिखाई देगा। सुभाषचंद्र सिंग ने बताया कि प्रखंड में मास्टर ट्रेनर आम नागरिक एवं मतदाताओं को इसकी विशेषताओं के बारे में जानकारी देकर मतदान के लिये उत्प्रेरित करेंगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026