परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाकर मंगलवार की शाम की गई कार्रवाई में 22 लीटर महुआ की देसी शराब बरामद की गई। आईटीबीपी जवानों के सहयोग से एएसआई अफताब आलम ने छापेमारी कर बरामद किया।थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि छापेमारी में चक्रवृद्धि गांव के राजकिशोर प्रसाद के यहां से पांच लीटर, सहसरांव गांव के राजा मांझी के यहां से आठ लीटर व मोरा खास गांव के शर्मा सिंह के यहां से नौ लीटर शराब बरामद की गयी है।
बताया सभी धंधेबाज छापेमारी की भनक लगते ही फरार हो गए थे। तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इधर लकड़ी नबीगंज ओपी पुलिस ने एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार कारोबारी इमादपुर गांव के यमुना सिंह का बेटा सुरेश सिंह है। कारोबारी पहले से दर्ज मामले में वांछित था। गुप्त सूचना के आधार पर कारोबारी की गिरफ्तारी की गई। पुलिस की कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…