Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

निष्पक्ष चुनाव कराने को जिले में पहुंची सीआईएसएफ की दस कंपनी

परवेज़ अख्तर/सिवान:
विधानसभा चुनाव को भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। वहीं जिला प्रशासन भी जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, मतदान संबंधी सारे कार्य निपटाते जा रहा है। जिले में शरारती तत्वों को कड़ा संदेश देने के लिए सीआइएसएफ बल की दस कंपनियां चुनाव को संपन्न कराने के लिए स्पेशल ट्रेन से बुधवार की सुबह जंक्शन पहुंची। जंक्शन पर पहुंचने के बाद उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन ने उनका स्वागत कर जिले के दस जगहों पर उनकी तैनाती के रवाना किया। उनके ठहरने और अन्य व्यवस्था को लेकर कोषांग द्वारा सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला पुलिस के अतिरिक्त सीआइएसएफ के जवानों की तैनाती जिले में जरूरत के हिसाब से बूथों पर की जाएगी।

आठों विधानसभा क्षेत्र में सीआइएसएफ बल और पुलिस ने मिलकर फ्लैग मार्च निकाला जाएगा। लोगों से आह्वान किया जाएगा कि वे बिना डरे स्वतंत्र और शांतिपूर्ण मतदान करें। वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिग की जाएगी। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि स्पेशल ट्रेन से सुबह सीआइएसएफ की दस कंपनियां आई हैं। उनको रघुनाथपुर, मैरवा, दरौली, जीरादेई, सिवान सदर, बसंतपुर, भगवानपुर हाट, हसनपुरा, दारौंदा आदि जगहों पर तैनाती कर दी गई है। जवानों संग अधिकारी फ्लैग मार्च, छापेमारी, चेकिग आदि कार्य करेंगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026