✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के निर्देश पर शहर में अवैध शराब के सेवन करने वाले, होम डिलीवरी व अवैध रूप से बिक्री करने वाले के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।इस दौरान ब्रेथ एनालाइजर मशीन के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जांच की गई। इस दौरान मद्य निषेध विभाग एवं परिवहन विभाग के पदाधिकारियों द्वारा संयुक़्त रूप से विभिन्न 15 क्षेत्रों में सघन रूप से वाहन जांच की गई।
इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन ने बताया कि शहर के मखदुम सराय मोड़, पुरानी बाजार, सदर अस्पताल रोड, शांति वट वृक्ष मोड़, कागज़ी मोहल्ला, पुराना क़िला, बबुनिया मोड़, आंदर ढाला, सिसवन ढाला, जेपी चौक, गोपालगंज मोड़, नोनिया टोली, बड़ी मस्जिद, रजिस्ट्री कचहरी के समीप व मालवीय चौक पर सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान शराब सेवन के अपराध में 15 व्यक्तियों को बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2016 धारा 37 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…