सिवान में ऑनलाइन मिल पंजीकरण कराने को ले संचालकों की हुई बैठक

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
खरीफ विपणन मौसम 2023-24 में आनलाइन मिल पंजीकरण कराने को लेकर राज्य खाद्य निगम कार्यालय में बैठक हुई। जिला प्रबंधक अमरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने सभी राइस मिल संचालकों से कहा कि राइस मिलों का निबंधन वेबसाइट पर शुरू कर दिया गया है। 15 अक्टूबर तक सत्यापन कर विभाग को रिपोर्ट सौंपने की तिथि तय की गई है। कहा कि जिन राइस मिल संचालकों के पास विद्युत कनेक्शन होगा, उन्हें ही मिलिंग कार्य की जिम्मेदारी मिलेंगी। उन्होंने कहा कि जिला के जिस भौगोलिक क्षेत्र के अंतर्गत मिल होगा, उसका ही पंजीकरण होगा। निजी मिलों के साथ-साथ सहकारी मिलों का भी पंजीकरण करना होगा। जिला प्रबंधक कार्यालय के माध्यम से आनलाइन पंजीकरण हेतु मिलों द्वारा प्रपत्र को भरकर एवं सभी आवश्यक कागजातों के साथ निगम के जिला मुख्यालय में जमा किया जाएगा।

मिल पंजीकरण के पश्चात मिल का संयुक्त भौतिक सत्यापन जिला प्रबंधक, जिला सहकारिता पदाधिकारी और जिला पदाधिकारी द्वारा नामित पदाधिकारी के द्वारा किया जाएगा। राइस मिलों में ब्लेंडिंग यूनिट का अधिष्ठापन अनिवार्य है। इसके बिना मिलों की टैगिंग धान अधिप्राप्ति की मिलिंग के लिए नहीं की जाएगी। मौके पर मिल संचालक राज किशोर सिंह राजू, दीपक सिंह, रतन बाबा,उदयभान सिंह, अनिल कुमार सिंह,भूपेंद्र सिंह, सफी अहमद, अवधेश सिंह, रवि शंकर गुप्ता, आफताब, बृजेंद्र सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, बबन तिवारी, राजू तिवारी, राजकिशोर यादव, निपू सिंह मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026