परवेज अख्तर/सिवान : जिले के विभिन्न प्रखंडों में किसानों को सिंचाई के लिए विद्युत कनेक्शन देने के लिए शिविर लगाया गया। शिविर में विद्युत विभाग केअधिकारी एवं कर्मचारियों ने किसानों से आवेदन प्राप्त किया। भगवानपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर लगा करीब चालीस आवेदन स्वीकृत किया गया। कनीय अभियंतानीरज कुमार ने बताया कि किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए किसानों के आय को दोगुनी करने के लिए हर खेत तक पानी पहुंचाने के उद्देश्य से खेतों में लगी बोरिंग के स्वामी के आवेदन पर कनेक्शन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रति बुधवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर लगा आवेदन स्वीकृत किया जा रहा है। महाराजगंज प्रखंड परिसर में बुधवार को विद्युत विभाग द्वारा लगाए गए शिविर में सौ आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर में उपस्थित सहायक विद्युत अभियंता शकील अहमद ने बताया कि इस शिविर में जितने किसानों ने आवेदन दिया है उसकी जांच कर उनको कनेक्शन दिया जाएगा। शिविर में कर्मचारी अशोक सिंह, दिलीप प्रसाद, शशिभूषण पांडेय, कृष्णा सिंह, राकेश प्रसाद,रत्नेश कुमार आदि उपस्थित थे। पचरुखी प्रखंड परिसर में आयोजित शिविर में समाचार प्रेषण तक 51 आवेदन जमा किए गए थे। मौके फर कनिष्ठ अभियंता रंजीता देव के साथ कई कर्मचारी मौजूद रहे। इस मौके पर किसान द्वारिका सिंह, बनारस प्रसाद, विजय कुमार शर्मा, उमाशंकर साह, भीमा सिंह,ओमप्रकाश मांझी समेत दर्जनों किसान उपस्थित थे। वहीं मैरवा प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को शिविर लगाकर कृषि कार्य एवं घरेलू विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन प्राप्त किए गए। इस कार्य में कई विद्युत कर्मियों को लगाया गया था। इस शिविर में कई उपभोक्ता विद्युत विपत्र में त्रुटि की शिकायत लेकर भी पहुंचे थे, लेकिन उन्हें बताया गया कि यह इस शिविर मे विद्युत कनेक्शन के लिए ही आवेदन लिए जाएंगे। वहीं बड़हरिया प्रखंड में दर्जनों आवेदन प्राप्त किए गए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…