परवेज अख्तर/सिवान : जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव में बुधवार को काफी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन 200 डिसमिल जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। अतिक्रमण हटाने के लिए एतिहात के तौर पर भारी संख्या में जिला पुलिस बल के जवान, महिला पुलिस बल, सिसवन थाने की पुलिस मौके पर मौजूद थी। सीओ इंद्रवंश राय सरकारी अमीन, अंचल नाजिर की उपस्थिति में बांसफोर लोगों की जमीन पर से अवैध कब्जे को हटाया गया। बताते चलें कि भदई बांसफोर, मैना बांसफोर, चंद्रमा बांसफोर एवं विद्या कुंअर बंदोबस्त जमीन पर गांव के ही एक दबंग शबीर अहमद ने जबरन कब्जा कर लिया था, जिसकी गुहार पीड़ित लोगों ने जिलाधिकारी के यहां लगाया था। जिलाधिकारी ने अपने स्तर से मामले की जांच पड़ताल कराई जिसमे मामले को सही पाया उसके बाद जिलाधिकारी ने उक्त जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अंचलाधिकारी सिसवन इंद्रवंश राय को निर्देश दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अंचलाधिकारी सिसवन ने जिला पुलिस बल के करीब तीन दर्जन महिला-पुरुष पुलिस बल की मांग की जो बुधवार को करीब 12.30 बजे सिसवन थाने पहुंची। अतिक्रमण स्थल पर सिसवन थानाध्यक्ष अजय कुमार तैनात करीब तीन दर्जन से अधिक पुलिस जवानों को देखने के बाद किसी कर विरोध करने की हिम्मत नहीं रही एवं आसानी से जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराकर उसके असली मालिकों को सौंप दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026