Categories: पटना

क्या नीतीश कुमार फूलपुर से लड़ सकते हैं सांसदी का चुनाव, अखिलेश ने दिए संकेत

पटना. क्या नीतीश कुमार उत्तर प्रदेश के फूलपुर से लोकसभा चुनाल लड़ेंगे? नीतीश कुमार के उतर प्रदेश से चुनाव लड़ने की चर्चा ने सियासत को गर्मा दिया है. दरअसल, खबर उतर प्रदेश के फूलपुर लोकसभा सीट को लेकर आई है कि नीतीश कुमार यहां से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं. इस खबर के सामने आने के बाद से न सिर्फ बिहार में बल्कि देश की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है.

ललन सिंह ने कहा, फूलपुर की जनता चाहती है तो उनका हम सम्मान करते हैं, लेकिन नीतीश जी लड़ेंगे की नहीं ये उनको फैसला करना है. ललन सिंह ने आगे कहा, सिर्फ फूलपुर ही क्यों मिर्जापुर सहित कुछ और सीटें भी हैं जहां से जनता और कार्यकर्ताओं ने नीतीश जी से आग्रह किया है कि वो लोकसभा चुनाव वहां से लड़ें. यह भी सत्य है कि हम हर जगह की जनता और कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हैं.

ललन सिंह से जब ये पूछा गया कि क्या इस खबर में कोई सच्चाई है? तो उनके जवाब ने संशय को और बढ़ा दिया. उन्होंने कहा कि इस वक्त हम इस मामले पर न इकरार करेंगे न इंकार, लेकिन इतना तय है उतर प्रदेश बड़ा राज्य है; अगर अखिलेश यादव और नीतीश कुमार मिल जाएं तो माहौल पूरी तरह से बदल जाएगा.

बहरहाल, खबर ये भी है कि अखिलेश यादव ने भी कहा है कि नीतीश कुमार उतर प्रदेश के जिस भी सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं, वो लड़ें. हमारा पूरा समर्थन उनके साथ है. दरअसल इसके पहले नीतीश कुमार बिहार के नालंदा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं और सांसद भी रह चुके हैं. लेकिन, उनके फूलपुर से लड़ने की खबर ने सियासी सरगर्मी तेज कर दी है.

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026