Categories: छपरा

छपरा में छात्राओं के बीच बकझक, बाल खींच कर लप्पड़-थप्पड़ फिर सुलहः देखें वीडियो

छपरा: बढ़ती उम्र की लड़कियों के बीच दोस्ती और जंग दोनों के किस्से अलग हट कर होते हैं। इनकी दोस्ती और कुश्ती अक्सर ऐसा परवान चढ़ती हैं कि तमाशा बन जाता है। बिहार के छपरा जिले से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। हलाकि सिवान ऑनलाइन न्यूज़ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता लेकिन, यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

छपरा बाजार में दारोगा राय चौक के पास से उत्तर जाने वाली सड़क पर शुक्रवार को उस समय अजीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब एक कोचिंग की दो छात्राएं आपस में भिड़ गईं। दोनों ने एक दूसरे पर जमकर थप्पड़ चलाए । लड़ रही दो छात्राओं का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों छात्राओं के बीच मारपीट का क्या मसला था वह तो समझ से बाहर है। लेकिन दोनों ने दुश्मनों की तरह एक दुसरे पर वार किया और बाल खींचकर दर्द पहुंचाया। घटना के समय वहां दो युवक भी मौजूद थे जो उनके सहपाठी लग रहे हैं। इन्हीं लड़कों ने दोनों को शांत कराया।

स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि शुक्रवार को एक कोचिंग के पास दो छात्राएं विपरीत दिशा से उस सड़क से गुजर रही थी। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों की बकझक होने लगी। देखते देखते दोनों आपस में भिड़ गईं और लप्पड़-थप्पड़ चलना शुरू हुआ। दोनों छात्राएं एक दूसरे के बाल पकड़े और थप्पड़ चलाती रहीं। इसी बीच इस घटना का वीडियो किसी ने बना लिया और कॉमेंट करते हुए सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल कर दिया।

दोनों छात्राएं किस कोचिंग की हैं इसकी पहचान नहीं हुई है। दोनों छात्राओं की भी पहचान नहीं हुई है। लेकिन स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि दारोगा राय पथ से होकर गुजर रही थी । इसी बीच दोनों आमने-सामने होने के बाद किसी नीजी बात को लेकर आपस मे उलझ गईं। उनके साथी लड़कों ने रोका और सुलह कराया तो दोनों अपनी अपनी दिशा में चली गईं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026