परवेज अख्तर/सिवान: नगर निकाय चुनाव की तैयारी को जहां प्रशासन द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर सियासी सुरमाओं के बीच चुनावी घमासान की स्थिति बनी नजर आ रही है। चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होने के बाद से सभी पदों के प्रत्याशियों द्वारा डोर-टू-डोर जनसंपर्क भी तेज कर दिया गया है। इस दाैरान जहां प्रत्याशी एक दूसरे को पटखनी देने के लिए तरह-तरह के दांव पेंच अपना रहे हैं, वहीं मतदाताओं के दिल जितने के लिए बड़े-बड़े वादे भी कर रहे हैं।
देर रात्रि प्रत्याशियों का दल मतदाताओं के घर किसी ना किसी बहाने पहुंच जा रहा है। हालांकि पुराने उम्मीदवार पिछली भूलों व कमियों के लिए माफी मांगते नजर आ रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान युवाओं को गले लगा रहे हैं और बुजुर्गों के पैरों में गिर रहे हैं। एक तरह से अब चुनावी दंगल में साम, दाम, दंड और भेद की नीति का भरपूर इस्तेमाल किया जा रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…