सिसवन: महिला का एटीएम बदलकर एक लाख से ज्यादा की निकासी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन चैनपुर बाजार में खरीदारी के लिए एटीएम से रुपये निकालने आई एक महिला का एटीएम कार्ड बदलकर एक लाख से ज्यादा रुपये की निकासी का मामला प्रकाश में आया है। घटना के संबंध में रसूलपुर थाना क्षेत्र के डोहर निवासी रेनु देवी ने बताया कि नवरात्र के सामान की खरीदारी करने के लिए वह रुपये निकालने सोमवार को चैनपुर बाजार आई थी। बाजार में सहारा बैंक के सामने लगे भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में पैसा निकालने के लिए जैसी वहां पहुंची कुछ युवक अंदर आ गए और मदद के नाम पर मेरा एटीएम बदल लिया।

काफी कोशिश करने के बाद भी एटीएम से रुपये नहीं निकला तो मैं लौट गई। पीड़ित महिला ने बताया कि थोड़ी देर बाद उसके मोबाइल पर दो बार नौ-नौ हजार रुपये निकासी हो जाने का मैसेज आ गया। जब वह एटीएम कार्ड पर गौर की तो एटीएम बदले जाने की जानकारी हुई। उसके पास एक जहांगीर नाम के एक व्यक्ति का एटीएम था। पीड़िता ने जब तक इसकी जानकारी स्वजनों को देती तब तक बदमाश उसके खाते से उनके खाते से और 75 हजार रुपये निकासी कर ली थी। स्वजनों ने कस्टमर केयर से संपर्क एटीएम कार्ड को ब्लाक कराया। महिला ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026