[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]परवेज अख्तर, बड़हरिया (सिवान) :- प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को जम्मू के कठुआ और यूपी के उन्नाव में दुष्कर्म एवं हत्या के विरोध में राजद नेता ज़करिया खान और माधोपुर के पूर्व मुखिया इमाम इरतिजा के नेतृत्व में शुक्रवार की शाम कैंडल मार्च निकाल गया। इस दौरान आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की गई। कैंडल मार्च प्रखंड मुख्यालय खेल मैदान से निकल थाना चौक, जामो चौक, कचहरी मोड़, तरवारा रोड आदि मार्गों से होते हुए प्रखंड कार्यालय मोड़ पर पहुंच समाप्त हो गया। कैंडल मार्च में राजद नेता विजय चंद्र राय, ज़करिया खान, महंथ यादव, मो. जलालुद्दीन, मो. ऐहतेशामुल हक सिद्दीकी, अखलाख अहमद, एकरामुल हक सिद्दीकी, डॉ. शाहिद खान, शैफी अली खान, मासूक खान, मानव अधिकार संरक्षण के अध्यक्ष दाऊद खान, शेख इकबाल, जाप नेता शहजाद खां आदि शामिल थे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…