Siwan News

हाथ में पिस्‍टल लेकर डांस करते युवक को हिरासत में ले पूछताछ

नायक नही ,खलनायक हूँ मैं वाली गीत पर थिरकना पड़ा महंगा

परवेज अख्‍तर/सिवान:- जिले के बसंतपुर थाना ने सोशल मीडिया पर हाथों में पिस्टल लेकर दोस्तों संग डांस कर रहे एक युवक की वीडियो वायरल होने के बाद दो संदिग्धों को गुरुवार की देर शाम हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों संदिग्धों से वीडियो के बारे में गहनता से पूछताछ की। पूछताछ के क्रम में दोनों संदिग्धों ने कुछ भी बताने से इन्कार किया। वहीं पुलिस ने इस वीडियो को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब में भेजने की तैयारी भी कर ली है।जबकि सूचना यह रही कि शुक्रवार को एक संदिग्ध को पूछताछ के बाद पीआर बांड पर छोड़ दिया गया। जबकि दूसरे से गहनता से पूछताछ चल रही है। सूचना यह है कि दोनों शेखपुरा के रहने वाले हैं। बता दें कि कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमेंपकड़ा गया संदिग्ध कथित रूप से हाथों में पिस्टल लेकर “नायक नहीं खलनायक हूं मैं “के गीत पर थिरक रहा है। यह वीडियो जैसे ही पुलिस के हाथ लगी पुलिस हरकत में आई और जिस युवक ने हाथ में पिस्टल लिया है उसकी फाइल फोटो को निकलवाया। इसके बाद उसकी पहचान शेखपुरा निवासी के रूप में करते हुए उसे हिरासत में लिया इसके बाद उसके एक और दोस्त को भी पुलिस ने उसके घर से उठाया और दोनों से गहनता से पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने अपनी संलिप्तता अस्वीकार की। हालांकि इस मामले में थाना प्रभारी उदय कुमार ने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया और मामले की जांच की बात कही। जबकि एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। वीडियो की जांच की जा रही ह। वीडियो में जैसे ही फोटो की मिलान हो जाएगी। आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024