Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

कृषक हित समूह के किसानों को दिया गया क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले  के खोरीपाकड़ नीलामी गांव में शनिवार को कृषक हित समूह के किसानों को क्षमताव‌र्द्धन का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर तकनीकी प्रबंधक सतीश सिंह रविशंकर सिन्हा ने आत्मा योजना, कृषि विभाग की योजना, बागवानी व प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना के बारे में किसानों को जानकारी दी। उसके बाद बैठक में जैविक खेती कृषक हित समूह के किसानों को समूह में संधारण होने वाले सभी पंजियों जैसे कार्यवाही पंजी, बचत पंजी, ऋण पंजी, व्यक्तिगत बचत पासबुक, व्यक्तिगत ऋण पासबुक, कैश बुक के बारे प्रशिक्षण दिया गया।

समूह के किसानों द्वारा औषधि खेती, मशरूम की खेती और सब्जी की खेती की भी जानकारी दी गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने खेतों का निरीक्षण भी किया। समूह के किसानों ने उत्पादन को बेचने की व्यवस्था एवं उससे संबंधित मशीन लगाने की मांग तथा जैविक या वर्मी कंपोस्ट बनाने की मांग की। बैठक में सहायक तकनीकी प्रबंधक सतीश सिंह,रवि शंकर सिंह, विजय सिंह, जयप्रकाश सिंह, संजीव कुमार सिंह, राकेश मिश्रा, संजय सिंह, अमरजीत प्रसाद, रंजीत कुमार सिंह, गीता देवी, लालसा देवी, मनोज साह, विजय प्रकाश सिंह, मनन मिश्र आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024