Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पड़री पंचायत के सरफोरा गांव में  नल-जल अनुरक्षकों का चयन

परवेज़ अख्तर/सीवान :- जिले के भगवानपुर प्रखंड के पड़री पंचायत के सरफोरा गांव स्थित लोहिया भवन में स्थानीय मुखिया मुरारी प्रसाद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान नल जल को सुचारू रूप से चलाने व हर घर नल का जल उपलब्ध कराने के लिए 14 वार्डों में अनुरक्षकों की बहाली वार्ड क्रियान्वयन समिति द्वारा की गई। बहाल ऑपरेटरों को लोहिया भवन में प्रशिक्षण भी दिया गया।

बहाल ऑपरेटरों में वार्ड एक में प्रवीण यति, वार्ड दो में अश्विनी यादव, वार्ड तीन में सरोज देवी, वार्ड चार में दीपक शर्मा, वार्ड पांच में गौरव राय, वार्ड छह में लालू यादव, वार्ड सात में अमित कुमार, वार्ड आठ में सुशील राम, वार्ड नौ में संतोष कुमार पांडेय, वार्ड 10 में अमन दुबे, वार्ड 11 में पिकी देवी, वार्ड 12 में शैलेंद्र कुमार, वार्ड 13 में अकबर हुसैन और वार्ड 14 में नंदलाल यादव शामिल हैं। प्रशिक्षण के दौरान उनको लॉगबुक पंजी और उपभोक्ता शुल्क संग्रह पंजी भी दिया गया, जिसमें सभी उपभोक्ताओं के नाम व शुल्क का ब्योरा लिखित रखेंगे। मौके पर पंचायत सचिव बच्चा राय, नवनाथ मिश्र, कार्यपालक सहायक आजाद मिश्रा समेत कई अधिकारी ग्रामीण उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024