परवेज अख्तर/सिवान : नगर थाना क्षेत्र के सिवान-छपरा मुख्य मार्ग पर स्थित उमाशंकर सिंह पेट्रोल पंप के समीप बुधवार को एक अनियंत्रित कार बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में घुस गई, जिससे वहां खड़े लोग बाल-बाल बच गए। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि छपरा की तरफ से जिला मुख्यालय की तरफ आ रही इंडिगो कार के चालक द्वारा नियंत्रण खो देने से कार सड़क के किनारे स्थित बैंक ऑफ बड़ौंदा के एटीएम में घुस गई, जिससे वहां खड़े लोग कार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर बीआर 06 एआर 2454 है। बताया जाता है कि चालक समेत कार में तीन लोग सवार थे। कार सवार सभी लोग सुरक्षित है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…