परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव से बरामद शव के मामले में मृतक के भाई के बयान पर थाने में बुधवार को अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। ज्ञात हो कि मंगलवार की सुबह गांव के कुएं से 40 वर्षीय गुड्डू सिंह की हत्या कर फेंका गया शव पुलिस ने बरामद किया था। इस मामले में गुड्डू के भाई रिंकू सिंह सिंह ने थाने में दिए गए आवेदन में कहा है कि मेरे भाई की हत्या भूमि हड़पने की नीयत से जिन लोगों ने रजिस्ट्री कराई थी उन्हीं लोगों द्वारा की गई है। हालांकि आवेदन में किसी भी आरोपित का नाम नहीं खोला गया है। इंस्पेक्टर ललन सिंह ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज के बाद मामले की जांच की शुरू कर दी गई है। पुलिस शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लेगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…