परवेज अख्तर/सीवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमसिकड़ी गांव के समीप बुधवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार एक वृद्धा व एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।
घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार दरौली थाना क्षेत्र के मुड़ा गांव निवासी ब्यास ओझा अपनी दादी के साथ कार में सवार होकर महराजगंज से एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे।
अभी वे लोग मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमसिकड़ी गांव के समीप ही पहुंचे थे। तब तक किसी अज्ञात वाहन से उनकी कार में टक्कर मार दी। जिसमें उनकी दादी व ब्यास ओझा गंभीर रूप से घायल हो गए।अलग-अलग सड़क हादसे में दो महिला समेत चार घायल
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…