परवेज अख्तर/सीवान: जिले में अलग-अलग जगहों पर गुरुवार की दोपहर सड़क हादसे में दो महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पहली घटना सराय ओपी क्षेत्र के एमएम कालोनी की है। जहां अनियंत्रित दो बाइक आपस में टकरा गए। टक्कर से स्कूटी सवार एक युवती सहित दो महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों की पहचान एमएम कालोनी निवासी सबीना खातून एवं रुकसाना के रूप में हुई है। घायल सबीना ने बताया कि गुरुवार की दोपहर स्कूटी पर सवार होकर वे दोनों बाजार सब्जी लेेने जा रही थी।
तभी सामने से आ रही एक बाइक चालक ने धक्का मार दिया। इससे दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। वहीं दूसरी घटना बड़हरिया थाना क्षेत्र की है। जहां बाइक सवार को ट्रक ने धक्का मारकर फरार हो गया। इसमें बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल महादेवा निवासी प्रदीप कुमार एवं कुंदन यादव बताए जाते हैं। स्वजनों ने बताया कि घर से दोनों बाइक पर सवार होकर बड़हरिया गए हुए थे। इस दौरान कही बीच में अज्ञात ट्रक चालक धक्का मारकर फरार हो गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…