Categories: छपरा

पंडाल सजा रहे 5 को कार ने रौंदा…2 की मौत: छपरा में 3 लड़कों की हालत गंभीर, सभी की उम्र 13 से कम है

छपरा में दुर्गा पंडाल सजा रहे 5 लड़कों को कार ने रौंद दिया। हादसे में 2 की मौके पर ही मौत गई। 3 लड़कों की हालत गंभीर है। उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद कार भी पलट गई। लोगों ने ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बच्चों की मौत के बाद परिवार का गुस्सा फूटा। परिवार ने ग्रामीणों के साथ छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। हादसा सोमवार देर शाम रिविलगंज थाना क्षेत्र के मेथावलिया जलालपुर में हुआ। मंगलवार को शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

आक्रोशित लोगों ने छपरा-सीवान मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। मृतकों की पहचान रिविलगंज थाना क्षेत्र के मेथावलिया गांव निवासी सोहित कुमार (11 वर्ष) पिता – नागेंद्र राय और कृष कुमार (8 वर्ष) पिता – सुरेश राय के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल मेथावलिया निवासी रोहित कुमार (13 वर्ष) पिता – जितेंद्र सिंह, विक्की कुमार (12 वर्ष) पिता – महेश सिंह के रूप में हुई है। टक्कर मारने के बाद कार पलट गई। इधर चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

सीवान-छपरा मुख्य मार्ग पर लाइट-झंडा बांधने का हो रहा था काम

घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार की देर शाम मेथावलिया गांव के लड़के दुर्गा पूजा की तैयारी कर रहे थे। तैयारी के दौरान सीवान-छपरा मुख्य मार्ग पर लाइट और झंडा बांधने का काम चल रहा था। इसी दौरान सीवान से तरफ से आ रही मारुति स्विफ्ट कार लड़कों को रौंदते हुए सड़क के किनारे पलट गई। कार पलटने के बाद ग्रामीणों ने वाहन चालक को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। दुर्घटना में घायल सभी लड़कों को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा में भर्ती कराया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहीं इलाज के दौरान दोनों की सोमवार की देर रात मौत हो गई। मंगलवार को पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम करा शवों को परिजनों को सौंप दिया गया। गांव में शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। आक्रोशित लोगों ने एनएच-85 को जाम कर दिया। घंटों तक मुख्य मार्ग को जाम रखा, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। दोपहर 1 बजे के करीब जाम खत्म हुआ।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024