पटना: बड़ी खबर बिहार से है जहां 6 आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है. मंगलवार की दोपहर इन सभी आईपीएस अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है. सीनियर आईपीएस अधिकारी आर मलार विजी को कमजोर वर्ग का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है वहीं अनिल किशोर यादव को अपर पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण के पद पर पदस्थापित किया गया है. दलजीत सिंह को पुलिस उपमहानिरीक्षक अपराध और अनुसंधान विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
प्रमोद कुमार मंडल जो कि पटना के रेल एसपी हैं को तबादले के तहत मुजफ्फरपुर रेल पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. गया के सिटी एसपी राकेश कुमार का तबादला कर दिया गया है. उन्हें कमांडेंट विशेष सशस्त्र पुलिस आरा के लिए पद पर पदस्थापित किया गया है. अशोक कुमार प्रसाद को पुलिस अधीक्षक रेल मुजफ्फरपुर से पुलिस अधीक्षक गया के पद पर पदस्थापित किया गया है.
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…