Categories: पटना

विधायक बच्चा और टुन्ना पांडेय पर चोरी का केस: चचेरे भाई ने दर्ज कराई FIR, कहा- जान से मारने की दी धमकी, घर में चोरी करवाया

पटना: अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले सीवान के पूर्व MLC टुन्ना जी पांडेय और उनके छोटे भाई, बड़हरिया से RJD विधायक बच्‍चा पांडेय के खिलाफ दरौली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। FIR उनके चचेरे भाई राजेश पांडेय ने दर्ज कराई है।

बताया जा रहा है कि उन्होंने करीब एक माह पहले दरौली थाने में दोनों के खिलाफ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने और घर में घुसकर चोरी का करवाने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया था। थानाध्यक्ष रीतेश कुमार मंडल ने बताया कि जांच के बाद दोनों पर FIR दर्ज कर ली गई। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।

इन गंभीर धाराओं में दर्ज हुई है FIR

मंडल ने बताया, ‘दोनों भाइयों के खिलाफ IPC की धारा 457 और 380 के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट हुई है। जिन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हुई है उसमें अधिकतम 14 साल की सजा और घर चोरी करने या फिर उस पर कब्‍जा करने पर IPC की धारा 380 के तहत 7 साल की सजा या जुर्माना का प्रावधान है।’

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024