Categories: पटना

भ्रष्ट इंजीनियर हाईकोर्ट से जुड़े भवनों में हुए काम के एवज में मांग रहा था 12 लाख….8 लाख लेते हुए पकड़ा गया….

पटना: निगरानी ब्यूरो की टीम ने एक भ्रष्ट अफसर के होश ठिकाने लगा दिये। ब्यूरो की छापेमारी में भवन निर्माण विभाग का कार्यपालक अभियंता 8 लाख रू घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। भवन निर्माण विभाग के हाईकोर्ट डिवीजन का कार्यपालक अभियंता न्यायालय से जुड़े भवनों में हुए काम के बदले एक ठेकेदार से रिश्वत ले रहा था।

जानकारी के अनुसार कार्यपालक अभियंता राजेश कुमार के खिलाफ एक ठेकेदार ने शिकायत दर्ज कराई थी। इंजीनियर पर आरोप है कि उसने हाईकोर्ट से जुड़े भवनों में कराये गये काम के बदले ठेकेदार से 12 लाख रू का घूस मांगा था। सत्यापन के बाद निगरानी ब्यूरो ने कंकड़बाग स्थित फ्लैट से अभियंता राजेश कुमार को पैसा लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद निगरानी ब्यूरो की टीम इंजीनियर के दो फ्लैट की तलाशी ले रही है। तलाशी के लिए निगरानी ने फिर से एक टीम को रवाना किया है। हालांकि आवास की तलाशी में और क्या मिला है इसकी जानकारी अब तक नहीं मिली है।

बता दें, भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ जांच एजेंसी की कार्रवाई लगातार जारी है। निगरानी ब्यूरो, आर्थिक अपराध इकाई और विशे्ष निगरानी इकाई लगातार अफसरों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। हाल के महीनों में अब तक पचास से अधिक अफसर जांच एजेंसी के लपेटे में आये हैं।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026