बड़हरिया में कार-बाइक टक्कर में हुई मौत के मामले में घायल युवक के बयान पर मामला दर्ज

22 अप्रैल को हादसे में हो गयी थी मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया-जामो मुख्यामर्ग के भामोपाली व मननपुरा के बीच पुल के समीप बाइक व कार की टक्कर में भामोपाली के युवक राजन सिंह की हुई मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार को मामला दर्ज कर लिया. पुलिस ने राजन सिंह के घायल दोस्त प्रिंस सिंह के फर्दबयान के आलोक में थाना कांड संख्या-107/21 के तहत मामला दर्ज किया है. विदित हो कि 22 अप्रैल की देर शाम हुई कार-बाइक टक्कर में भामोपाली के अंगूठा सिंह के 19 वर्षीय पुत्र राजन सिंह की मौत हो गयी थी. वहीं इस सड़क हादसे में भामोपाली के अवधकिशोर सिंह के पुत्र व मृतक के दोस्त प्रिंस कुमार व राजेश्वर साह का पुत्र राम कुमार घायल हो गये थे.

वहीं इस मामले को लेकर मृतक राजन सिंह के दोस्त भामोपाली के अवधकिशोर सिंह के घायल पुत्र प्रिंस कुमार ने टाउन थाना को फर्द बयान देकर कहा है कि हमलोग गुरुवार की रात में भामोपाली बाजार के पास बैठे हुए थे तभी विकास श्रीवास्तव व संदीप कुमार ने पीछे से जोरदार धक्का मार दिया, जिससे राजन सिंह गंभीर रुप से घायल हो गया, जिनकी रास्ते में मौत हो गई. और हम दोनों घायल हो गए. उन्होंने कहा है कि विकास श्रीवास्तव उजले रंग की आइ-20 कार चला रहा था व उसका दोस्त संदीप कुमार कार के अंदर बैठा था. थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि पुलिस आरोपियों की धर-पकड़ में जुट गयी है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026