परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नौ स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित होने के कारण कर्मियों की कमी महसूस की जा रही है. जिसमें आरबीएस के दो चिकित्सक, दो जीएनएम, दो फार्मासिस्ट, दो चतुर्थवर्गीय कर्मचारी व एक एसटीएच शामिल है. कोरोना संक्रमित होने के कारण सभी स्वास्थ्यकर्मी होम आइसोलेशन में चले गए हैं. जबकि चार स्वास्थ्यकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जा चुकी है.
जिसमें दो अनुमंडलीय अस्पताल महाराजगंज व दो सदर अस्पताल सीवान चले गए हैं .जिससे कर्मियों की कमी होने के कारण कार्य बाधित होने की संभावना को देखते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार ने सीएस को पत्र भेजकर कर्मी उपलब्ध कराने की मांग की है. अगर कर्मियों को जल्द से जल्द उपलब्ध नहीं कराया गया तो सीएचसी का काम भी प्रभावित होने से इंकार नहीं किया जा सकता.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…