Categories: पटना

बक्सर जहरीली शराब कांडः थानेदार और चौकीदार पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंड…

बक्सर: जिले में जहरीली शराब से हुई मौत मामले में तीन पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है. बक्सर एसपी नीरज कुमार सिंह ने कार्रवाई करते हुए थानेदार और स्थानीय चौकिदार समेत तीन लोगों को निलंबित कर दिया है. जहरीली शराब मामले में स्थानीय थानेदार और चौकीदार की भूमिका को संदिग्ध मानी गई थी. जिसके बाद इनपर ये कार्रवाई की गई।

जानकारी के मुताबिक जहरीली शराब प्रकरण में मुरार थाना के थानेदार मनोरंजन प्रसाद, स्थानीय चौकिदार समेत तीन लोगों पर निलंबन की कार्रवाई की गई. पुलिस की इस मामले में अभी आगे भी छानबीन जारी है. इस बात की जांच जारी है कि जहरीली शराब लोकल में ही कहीं बनी थी, या बाहर से लाई गई थी।

बता दें कि बीते बुधवार को बक्सर के डुमरांव में जहरीली शराब पीने से छह लोगों की मौत की खबर सामने आई थी, जिसके बाद से प्रशासनिक महकमे में अफरा तफरी मच गई थी. बक्सर के मुरार थाना अंतर्गत अमसारी गांव में गणतंत्र दिवस की रात 7-8 लोगों ने शराब पीकर जश्न मनाया था।

शराब पार्टी के बाद देर रात अचानक एक के बाद एक 6 लोगों की मौत हो गई. जबकि शराब पीने वाले अन्य तीन लोगों की स्थिति बेहद चिंताजनक है. ग्रामीणों ने बताया था कि सभी लोगों ने देसी शराब पी थी. सूत्रों के मुताबिक शराब में होमियोपैथिक दवा मिलाकर तैयार की गई थी. फिलहाल बक्सर पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026