पटना: सीतामढ़ी के परसौनी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में स्व. महादेव साह के घर डकैतों ने धावा बोला। महादेव साह के परिवार की हैसियत हालांकि डकैती लायक नहीं है बावजूद उनके घर में टाटा सूमो गाड़ी से छह से आठ डकैतों ने धावा बोला। घर का फाटक हथियार से काट डाला और अंदर प्रवेश कर मालकिन मंतोरन देवी को अपने कब्जे में ले लिया। उनको धारदार हथियार दिखा रुपये-पैसे और गहने वगैरह देने के लिए डराया-धमकाया। बारह-पंद्रह हजार रुपये उनसे कैश लूट लिए। संपत्ति के नाम पर कुछ नहीं मिली तो बरामदे में बंधी बकरियाें को उठाकर सूमो गाड़ी पर लाद लिया। जाते-जाते धमकी दे गए कि हो-हल्ला करोगी तो जान से मार देंगे। सूमो गाड़ी रीगा की तरफ गई।
भगवानपुर के निवासी रामबहादुर साह, जयबहादूर साह, पवन साह ने रीगा तक डकैतों का पीछा किया। उन लोगों ने कहा कि रीगा थाना पुलिस पकड़ी गांव में गश्ती पर थी। रीगा थाना पुलिस का डकैतों की सूमो गाड़ी से सामना भी हुआ। शायद पुलिस समझ नहीं पाई कि वो डकैत ही थे। हालांकि, रात में गाड़ी पर सवार आधा दर्जन से अधिक लोगों और बकरियों के होने से पुलिस को संदेह जरूर करना चाहिए था और रोक-टोककर पूछताछ करनी चाहिए थी। मगर ऐसा नहीं होने से हाथ आए डकैत फरार होने में कामयाब रहे। शुक्रवार को परसौनी थाना पुलिस अभी तक इस घटना के बारे में कुछ स्पष्ट नहीं बोल पाई है। उसका कहना है कि छानबीन चल रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…