परवेज अख्तर/सिवान : पिपुल्स कल्चरल स्क्वॉयड के 60 कलाकारों का जत्था अध्यक्ष होमियोपैथी चिकित्सक डॉ. यतींद्र नाथ सिन्हा एवं सचिव रंगकर्मी डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व शुक्रवार की शाम पटना के लिए रवाना हुआ। यह जत्था पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल ऑडोटोरियम में 24 एवं 25 नवंबर को आयोजित 21वीं ऑल इंडिया होमियोपैथिक कांग्रेस समारोह में रात्रि में नाट्य, गीत-संगीत, नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की विलुप्त होती लोक संस्कृति, रीति-रिवाज,संस्कार पर आधारित संस्कार गीत, कव्वाली, विभिन्न लोक शैलियों के नृत्य, गजल, भजन आदि पर प्रकाश डाला जाएगा। जत्था में गोपाल श्रीवास्तव, जयश्री जेम्स, कृष्ण मेनन, तेजनारायण साह, मुरारी सिंह, अनिल शर्मा, बच्ची देवी, श्यामबाबू प्रसाद, आदित्या, सुषमा सिंह, वीरेंद्र कुमार, डॉ. अनिल कुमार सिंह, शकील अहमद, लालबाबू मांझी, अमृता द्विवेदी, कुमारी निभा द्विवेदी आदि शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…