परवेज अख्तर/सिवान : शिव सेना के सदस्यों ने जिला प्रभारी अनिल सिंह पटेल उर्फ बंटी के नेतृत्व में शुक्रवार को बाइक रैली निकाल लोगों को अधिक से अधिक संख्या में अयोध्या चलने का आह्वान किया। रैली गांधी मैदान से निकलकर जेपी चौक होते हुए तरवारा मोड़ से घूमकर गोपालगंज मोड़ पहुंची और फिर गांधी मैदान पहुंच सभा मे तब्दील हो गई। शिवसेना के कार्यकर्ता जिला प्रभारी बंटी ने कहा कि रविवार को अयोध्या में श्रीराम की नगरी में श्रीराम लाला के मंदिर निर्माण हेतु पूरे देश से शिव सेना पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख सहित पार्टी कार्यकर्ता भी पहुंच रहे हैं। उन्होंने सिवान से भी अधिक से अधिक संख्या में चलकर मंदिर निर्माण में अपना सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मुन्ना पटेल, महासचिव विनोद श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव, युवा अध्यक्ष रौमी श्रीवास्तव, पिंटू, सुनील, सचिन सिंह समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…