Categories: पटना

जाति जनगणना जरूरी, SC-ST, पिछड़ों की संख्या ज्यादा हो तो तोड़ी जाए 50% आरक्षण की सीमा- लालू प्रसाद

पटना: जनगणना का मुद्दा लगातार चर्चा में है. विशेषकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इस मुद्दे को बार-बार उठा हैं. उनकी पहल के बाद ही बिहार के राजनीतिक दलों का एक डेलिगेशन बीते 23 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मिलकर देश में जातीय जनगणना करवाने की मांग कर चुका है. इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सीएम नीतीश कुमार कर रहे थे और इसमें राजद के तेजस्वी यादव व भाजपा के नेता समेत 10 सियासी पार्टियों के 11 लोग शामिल थे. एक बार फिर जाति जनगणना को लेकर बिहार के पूर्व सीएम व राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा के कि देश में जरूरत पड़े तो रिजर्वेशन की सीमा 50 प्रतिशत से अधिक की जानी चाहिए.

लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट में लिखा, जाति जनगणना जरूरी. SC, ST, पिछड़ों की संख्या ज्यादा हो तो तोड़ी जाए 50% आरक्षण की सीमा. जाहिर है लालू यादव के इस दो लाइन के ट्वीट के बड़े सियासी मायने हैं. दरअसल राष्ट्रीय जनता दल की ओर से लगातार जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाया जाता रहा है. इसी की आड़ में आरक्षण के मुद्दे को भी तूल दिया जा रहा है. जाहिर है लालू यादव ने एक बार फिर दूर का सियासी दांव चला है.

बता दें कि राजद की पहल पर जातिगत जनगणना के लिए बिहार विधानसभा से दो बार प्रस्ताव भी पास किया गया है. हालांकि केंद्र सरकार ने बीते दिनों लोकसभा में दो टूक कह दिया था कि सरकार इसको लेकर कोई विचार नहीं कर रही है. हालांकि, जब सीएम नीतीश कुमार ने इसको लेकर पीएम मोदी से 4 अगस्त को पत्र लिखा और बिहार के सियासी पार्टियों के मिलने का आग्रह किया तो पीएम ने बिहार के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी. तब मीटिंग से बाहर आए नेताओं ने कहा था कि पीएम ने इस मामले पर विचार करने की बात कही है.

हालांकि जनगणना हर दस साल पर किया जाता है और वर्ष 2011 के बाद 2021 में भी जनगणना किया जाना है. लेकिन जातिगत जनगणना को लेकर केंद्र सरकार की ओर से सुगबुगाहट नहीं देखी जा रही है. दूसरी ओर हाल में ही 4 अगस्त 2021 को सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के एक मामले में पुन: स्पष्ट कर दिया था कि अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण, अनुसूचित जाति-जनजाति और ओबीसी के लिए आरक्षित कुल सीटों के 50 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकता है. जाहिर है शीर्ष अदालत के निर्णय के बाद भी लालू यादव द्वारा जातिगत जनगणना के बहाने आरक्षण की सीमा बढ़ाने की मांग के बड़े सियासी मायने हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026