Categories: पटना

मनचले ने बहन को छेड़ा तो भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर मारी पांच गोलियां

पटना: पटना से सटे बाढ़ थाना के एनएच 31 (NH-31) पर यात्रियों से भरी ऑटो रोककर युवक सुमित शर्मा उर्फ गोलू की हत्या किए जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. गोलू की दिनदहाड़े पांच गोली मार कर हत्या कर दी गई थी. गोली चलता देख ऑटो ड्राइवर और दूसरे यात्री भी भाग खड़े हुए थे. इस दौरान घायल सुमित उर्फ गोलू को हॉस्पिटल ले जाया गया था पर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

इस हत्याकांड के बाद बाढ़ थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज हुआ जो पुलिस के लिए पहेली बन गई थी. बिना किसी नाम को लेकर ब्लाइंड केस को सुलझाना काफी मुश्किल हो रहा था. एएसपी अमरेन्द्र प्रताप सिंह के बाढ़ ज्वाइन करते अगले दिन इस हत्या ने कई सवाल खड़े किये थे. मामले के उदभेदन के लिए एएसपी ने एक टीम बनाई जिसमें बाढ़ थाना, मोकामा थाना, अथमलगोला थाना सहित कई थाने के पुलिसवाले शामिल किए गए.

वैज्ञानिक और त्वरित अनुसंधान करते हुए गठित टीम ने दिन रात दिन एक करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ा. लगातार पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने पूरी घटना का सच उगल दिया और मामले का खुलासा हुआ.

छेड़खानी करने पर हुई थी हत्या

गिरफ्तार मुख्य आरोपी शिवम कुमार ने पुलिस को बताया कि घर की एक लड़की के साथ मृतक गोलू लगातार रास्ते में छेड़खानी करता था, साथ ही मोबाइल पर लगातर कॉल कर परेशान करता था. इसकी जानकारी मिलते ही शिवम कुमार ने अपने दो दोस्तों विकास और सूरज के साथ मिल कर रेकी करते हुए 13 सितम्बर को इस घटना को अंजाम दिया और दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या करते हुए फरार हो गए.

मोबाइल, बाइक बरामद

इलाके के एएसपी अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि हत्या मामले में इस्तेमाल की गई बाइक और मोबाइल को भी बरामद किया गया है, साथ ही हथियार की तलाश पुलिस को अभी भी है. इस मामले के खुलासाेके बाद पुलिस चैन की सांस ले रही है. इस घटना को ले कर पुलिस पर लगातार दबाव बना हुआ था.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026