Categories: पटना

पेट्रोल पंप कर्मी से साढ़े सात लाख लूट भाग रहे अपराधियों को दौड़ाकर पकड़ा, फिल्मी स्टाइल में दिखी पुलिस

भागलपुर: जिले के जगदीशपुर थाना अंतर्गत पेट्रोल पंप कर्मी से बैंक जाने के दौरान रास्ते में साढ़े सात की लूट को अंजाम देते हुए अपाचे बाइक सवार 3 अपराधियों फरार हो गए। लूट की इस बड़ी वारदात के बाद भागलपुर पुलिस एक्टिव हो गई। चारों ओर सूचना फैला दी गई। पूरी तरह फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने सभी को अलर्ट किया। इसकी पूरी पटकथा लिखी एसएचओ जगदीशपुर श्री कांत चौहान ने, उन्होंने बिना एक क्षण गंवाए तुरन्त अपराधियों तथा बाइक के हुलिए के साथ सूचना वरीय अधिकारियों को दी।

एसडीपीओ विधि व्यवस्था गौरव कुमार के द्वारा अलर्ट मेसेज पर कजरैली थाना की चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग कर रहे एसएचओ कजरैली नवनीश कुमार तथा उनकी टीम ने अलर्ट मेसेज पर त्वरित करवाई कर सख्ती से वाहन चेकिंग शुरू की। बाइक पर 3 लोगों को आता देख हुलिया के आधार पर सन्देह के कारण अपराधियों को रोकने की कोशिश की तो वे बाइक गिराकर भागने लगे। 2 अपराधियों को खदेड़ कर पकड़ा गया तथा रुपये से भरा बैग तथा देसी कट्टा भी बरामद कर लिया गया।

पूरा रुपये सुरक्षित बरामद हो गया है। तीसरे अपराधी की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल से जो अपाचे बाइक बरामद हुई है वो भागने वाले अपराधी के नाम पर रजिस्टर है।

एसएचओ कजरैली नवनीश कुमार तथा उनकी टीम ने जबरदस्त क्विक रिस्पांस दिखाते हुए आश्चर्यजनक त्वरित कारवाई की तथा घटना के कुछ ही मिनटों में घटना में संलिप्त अपराधियों को लूट के पूरे पैसे के साथ गिरफ्तार किया। एसएचओ जगदीशपुर द्वारा भी बहुत ही तेजी से घटनास्थल पर पहुंच कर तुरंत सटीक जानकारी शेयर की गई जिसके कारण त्वरित वाहन चेकिंग तथा अपराधियों की समय पर पहचान हो सकी।

इन सभी का यह कार्य पूरे जिला पुलिस के लिए अनुकरणीय है कि किस प्रकार ससमय त्वरित कारवाई से अपराध को रोका जा सकता है। इस शानदार कार्य के लिए एसएचओ कजरैली तथा टीम में शामिल सभी लोगों तथा एसएचओ जगदीशपुर को पुरस्कृत करने की कारवाई की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026