पटना: सहरसा के नवहट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत नवहट्टा शाहपुर रोड में बलवा पुल पर अपराधियों ने रमेश कुमार सी एस पी संचालक को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक के भाई के मुताबिक रमेश से, 5 लाख से ऊपर लूट कर गोली मारकर रमेश की हत्या कर दी गई है.. मृतक का भाई ने कहा कि लूट के मनसा से रमेश को गोली मारी गई जिसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई हालांकि डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेज दिया है लेकिन माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण बनी हुई है… हत्या के विरोध में स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश फूट पडा . आक्रोशित लोगों ने स्थानीय थाना में जमकर तोड़फोड़ की . थाने में तोड़फोड़ पुलिस की मौजूदगी में हो रही है. तोड़ फोड़ के दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी हुई दिखाई दी है।
जानकारी के मुताबिक स्थानीय थाने में जमकर तोड़फोड़ की गई है हवा की सहरसा से तमाम आला अधिकारी मौके के लिए रवाना हो चुके हैं..
बता दें कि मृतक रमेश नवहट्टा सेंट्रल बैंक के लिए अपने सीएसपी शाहपुर घर से जा रहा था कि पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने पुल के निकट ज्यों ही रमेश पहुचा उसे अपना निशाना बना डाला। अपराधियों ने सी एस पी संचालक के सीने में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।सूत्रों के अनुसार रमेश बैंक से रुपये निकाल कर सी एस पी जा रहा था। सम्भवतः रुपये लूटने के लिए दिन दहाड़े धटना को अंजाम दिया गया है ऐसा कयास लगाया जा रहा है। अभी इस सम्बंध में कुछ कहना जल्दवाजी होगी जबतक मृतक के परिजनों द्वारा थाने आवेदन नही दिया जाता है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…