परवेज अख्तर/सिवान:- जीआरपी ने गुरुवार की दोपहर अप जनसाधारण एक्सप्रेस से एक संदिग्ध युवक को साढ़े दस लाख रुपये के साथ हिरासत में लिया था। देर शाम से युवक से जीआरपी प्रभारी नंद किशोर सिंह व छपरा इनकम टैक्स आॅफिसर ध्रुव कुमार सिंह ने पूछताछ के बाद पीआर बांड पर उसे छोड़ दिया। जबकि रुपयों को जब्त कर लिया। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि हिरासत में लिया गया युवक जीबी नगर थाना क्षेत्र के सलाहपुर गांव निवासी आरिफ अली था जो एक कारोबारी है वहां कारोबार के लिए रुपयों की निकासी की थी उसे लेकर सिवान आ रहा था। दो दिन के जांच में छपरा, सिवान, नासिक में रसीद की जांच की। जांच में सबकुछ सही पाया गया। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया। लेकिन टैक्स को लेकर रुपयों को जब्त कर लिया गया। जब्त रुपयों पर टैक्स लगेगा।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…