Siwan News

सदर अस्पताल के जनरेटर में लगी आग, बिजली रही बाधित

परवेज अख्तर/​सिवान:- जिला अस्पताल परिसर में रखे जनरेटर में शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण वहां अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। आनन फानन में जनरेटर को किसी तरह से बंद कर मैकेनिक को सूचित किया गया। गनीमत रही कि आग ने विकराल रूप नहीं लिया। वहीं इस जनरेटर से जिन वार्ड में बिजली की सप्लाई थी वहां बिजली प्रभावित रही। मैकेनिक ने बताया कि गर्मी ज्यादा होने के कारण जनरेटर में आग लग गई थी। साइलेंट जनरेटर का केबल पूरी तरह से जल चुका था। अधिकारी का कहना था कि गनीमत रही कि जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। अस्पताल प्रबंधक निशांत सागर के कहने के बाद जल्द ही दूसरे जनरेटर को चालू करने का आदेश दिया गया। वहीं जनरेटर के बाधित होने के कारण करीब दो घंटे तक विद्युत सप्लाई पूरी तरह से बाधित रही। इधर गर्मी में जैसे वार्ड में बिजली की सप्लाई ठप हुई तो मरीज परेशान हो गए।​[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024