Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

विधानसभा चुनाव : बॉर्डर पर सीसी कैमरे से होगी हर गतिविधि की निगरानी

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले में जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है जिला प्रशासन अपनी तैयारी पूरी करता जा रहा है। बिहार और यूपी के बॉर्डर पर स्थित सिवान के गुठनी प्रखंड स्थित श्रीकलपुर चेकपोस्ट पर निगरानी बढ़ा दी गई है। चुनाव को निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने बॉर्डर से आने जाने वालों की हर गतिविधि की निगरानी करने के लिए सीसी कैमरे लगवाने शुरू कर दिए हैं ताकि हर संदिग्ध वाहन की जांच के दौरान कैमरे से वरीय अधिकारी भी पूरी तत्परता से नजर रखें। कैमरा लगने से अब आए दिनों हो रही आपराधिक घटनाओं में कमी आने की संभावना भी है।

बीडीओ धीरज कुमार दुबे ने बताया कि बॉर्डर की उचित निगरानी के लिए सीसी कैमरा लगाना अति आवश्यक था। इससे आपराधिक गतिविधियों में कमी आएगी तथा शराब व्यवसायियों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। चेक पोस्ट प्रभारी हरिवंश यादव ने बताया कि चेकपोस्ट पर कुल पांच कैमरे लगाए गए हैं जिससे चारों तरफ यूपी से बिहार में आने वाले छोटे-बड़े वाहनों और सभी तरह के लोगों पर नजर रखी जाएगी।

ग्यासपुर तीन मुहानी पर लगा बैरिकेडिग

गुठनी थाना क्षेत्र के बलुआ बाजार से ग्यासपुर व खड़ौली-मैरीटार जाने वाली मुख्य सड़क स्थित तीन मुहानी पर स्थानीय पुलिस द्वारा ड्रॉप गेट बनाकर बैरिकेडिग की गई है जिससे ग्यासपुर के उस पार दियरा क्षेत्र से किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। इस रास्ते गुठनी आने वाले शराब व्यवसायी तथा अवैध धंधेबाजों पर नजर रखी जा सकेगी। ड्रॉप गेट के पास भी एक मजिस्ट्रेट व पुलिस बल तैनात किए गए हैं, जो चुनाव तक रहेंगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026