Categories: जिला

विवाहिता की हत्या मामले में पति गिरफ्तार, अन्य फरार

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के एमएच नगर थाने के बड़का टड़ीला में मंगलवार की रात दहेज को ले ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्या कर शव को जला दिया था। इस मामले में मृतका की बहन शेखपुरा निवासी प्रीति कुमारी ने थाने में आवेदन देकर बहन की ससुरावालों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में मृतका के पति नागेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। वहीं अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

ज्ञात हो कि थाना क्षेत्र के शेखपुरा निवासी अवधेश यादव की पुत्री खुशबू कुमारी की शादी इसी थाने के बड़का टड़ीला निवासी बाबूराम यादव के पुत्र नागेंद्र यादव के साथ 22 अप्रैल 16 को हुई थी। 29 सितंबर की रात ससुराल वालों ने खुशबू कुमारी की हत्या कर दी। जब इसकी सूचना मायके वालों को 30 सितंबर की सुबह में मिली थी। इस मामले में मृतका की बहन प्रीति कुमारी ने थाने में आवेदन देकर आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसमें दहेज को ले हत्या कर शव को जला शिनाख्त मिटाने आदि का आरोप लगाया है। नामजद आरोपितों में मृतका के पति नागेंद्र यादव, ससुर रामबाबू यादव, सास बुच्ची देवी, देवर कृष्णा यादव, अर्जुन यादव, टुनटुन यादव, ननद सुनीता कुमारी, गीता कुमारी शामिल है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024