Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं ईद : बीडीओ

परवेज अख्तर/सिवान : शहर के महाराजगंज थाना परिसर में सोमवार को ईद को ले शांति समिति की बैठक हुई। अपने अध्यक्षीय संबोधन में बीडीओ रवि कुमार ने कहा कि ईद आपसी भाइचारे के साथ मनाएं। बीडीओ ने कहा कि ईद के दिन ईदगाह एवं मस्जिदों में कड़े सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। यहां आने-जाने में किसी को परेशानी न हो इसका ख्याल रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि शांति भंग करने वालों से प्रशासन सख्ती से निपटेगा। थानाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि यदि किसी से शांति भंग करने का शक हो या हुड़दंग करने तो इसकी सूचना शीघ्र ही पुलिस प्रशासन को दें, शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीओ रवि राज, कार्यपालक पदाधिकारी बसंत कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधन मोहताब अनवर,बिजली विभाग के जेई नीरज कुमार, प्रो. अभय सिंह, मो. मुस्लिम, नपं उपाध्यक्ष दिनेश साह, मुन्ना कुमार, मनोज कुमार, खालिद हुसैन, गौहर अली, सत्येंद्र कुमार ठाकुर, वीरेंद्र यादव मो. आलम,उमाशंकर सिंह, ई. अशोक कुमार, टुन्ना मियां सहित काफी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे। वहीं रविवार को भगवानपुर थाना परिसर में राकेश मोहन की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल थीं। थानाध्यक्ष ने कहा कि बहादुरपुर, सकरी, मीरजुमला, बलहा, भगवानपुर अंसारी टोला, साघर सुल्तानपुर सहित अन्य जगहों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की जाएगी। बैठक को सीओ पंकज कुमार ने भी जिला प्रशासन के निर्देश से लोगों को अवगत कराया। बैठक में मौलाना नूरुद्दीन अंसारी, मुखिया राजीव सिंह, जिला पार्षद सुशील कुमार डब्ल्यू, राजद नेता अशोक राय, हीरा लाल मांझी, राजकिशोर प्रसाद, मुकेश चौधरी, नीलम देवी, लक्ष्मीना देवी, सलमा खातून, रमेश चंद्र वर्मा आदि उपस्थित थे।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026