Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

स्कूल संचालक हत्या मामले में जिला पार्षद समेत छह पर प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के गुठनी के जतौर बाजार निवासी सुरेश सिंह के पुत्र एवं निजी स्कूल संचालक संदीप सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर एफआईआर दर्ज कर ली है। आवेदन में मृतक के पिता सुरेश सिंह ने अपने आवेदन में जिक्र किया है कि उनका पुत्र संदीप कुमार सिंह स्कूल के पास कोई काम कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार छह लोग आए और संदीप से तू-तू मैं-मैं करने लगे। जिला पार्षद सदस्य समरजीत सिंह के साथ गांव के ही धनजंय सिंह उर्फ धन्नू सिंह, बहेलिया गांव के पप्पू पांडेय और विशाल पांडेय के साथ दो और अज्ञात अपराधियों ने मेरे बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपितों की धर पकड़ में लगी हुई है। हालांकि पुलिस आरोपितों के नाम बताने से कतरा रही है। नामजद लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

कॉल डिटेल्स और अन्य बिंदुओं पर अटकी जांच

थाना क्षेत्र के जतौर बाजार निवासी संदीप सिंह की मौत के एक दिन बाद भी पुलिस को कोई ठोस सबूत नहीं मिल पाया है। सूत्रों की माने तो पुलिस पूर्व उप प्रमुख अवध बिहारी सिंह से विवाद से जुड़े कुछ लोगों के साथ भी इस हत्या को जोड़ कर देख रही है। हत्या को गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एसपी खुद पूरे मामले पर नजर रख रहे हैं। रविवार की रात तक स्वान दस्ते के साथ-साथ आस पास के गांवों में पुलिस की गाड़ियां अपराधियों की धरपकड़ के लिए घूमती रहीं।

मृतक के आवास पर पसरा सन्नाटा

संदीप सिंह का शव का पोस्टमार्टम के बाद रविवार की रात उनके पैतृक निवास जतौर पहुंचा। परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। वहां उपस्थित सभी की आंखों में आंसू भर आए। लोग मृतक के परिजन को सांत्वना देने लगे। ग्रामीणों के साथ परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने के लिए ग्यासपुर घाट पहुंचकर अंतिम संस्कार किया गया।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026