सब इंस्पेक्टर राम उम्मेद शुक्ला की मनाई गई विदाई सम्मान समारोह

परवेज अख्तर/सीवान: सोमवार को सब इंस्पेक्टर राम उम्मेद शुक्ला का विदाई सह सम्मान समारोह थाना परिसर गोरेयाकोठी में मनाया गया.कार्यक्रम में राम उमेद शुक्ला के 27 वर्षों के नौकरी की प्रशंसा करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी रघुवर प्रसाद अंचलाधिकारी विकास कुमार और थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा की इन्होंने इमानदारी पूर्वक पूरे कर्तव्य निष्ठा के साथ नौकरी की है. इस विभाग से बेदाग छवि लेकर अवकाश प्राप्त होना बहुत ही बड़ी बात है. मौके पर उपस्थित लोगों ने इनकी बाकी के भविष्य में सामाजिक जीवन भरपूर जीने की कामना किया.

थानाध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए इन्होंने अवकाश प्राप्त किया है ,अब बाकी के समय अपने घर परिवार और समाज में पूरे प्रतिष्ठा के साथ जिए यही कामना है. वहां मौजूद थाना के सभी कर्मचारियों ने अवकाश ग्रहण किए राम उमेद शुक्ला को अंग वस्त्र डायरी छाता कलम और रामचरितमानस के साथ विदाई दिया. होन्डा एजेन्सी के मनीष मधुकर ने कहा कि रिटायर यानी अब एक टायर के साथ नयी ऊर्जा से समाजिक दायित्वों का निर्वाह करें!और मौके पर ए एस आई सुरेश जी आर पासवान कृष्णा राम जगदीश सपेरा अन्य पुलिसकर्मी और समाजसेवी गुड्डू सिंह सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026