बजरंग दल ने रिंकू शर्मा के हत्यारों को फांसी देने की मांग पत्र प्रशासन को सौंपी

परवेज अख्तर/सीवान: सोमवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मंगोलपुरी में पिछले दिनों हुए रिंकू शर्मा के नृसन्स मॉब ब्लीचिंग द्वारा हत्या से आक्रोशित होकर हत्यारे को फांसी देने की मांग संबंधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा. बताते चलें कि बीते दिनों दिल्ली के मंगोलपुरी में पिछले दिनों हुई रिंकू शर्मा की हत्या कर दी गई थी. इस संबंध में बजरंग दल के क्षेत्र संयोजक जन्मेजय कुमार ने कहा कि अब बहुत हो चुका, अब हिंदू समाज और बर्दाश्त नहीं करेगा. रिंकू शर्मा न सिर्फ हमारे बीच से गया है अपितु एक कर्ज हमारे ऊपर छोड़ गया है.हम उस माता के कर्ज को चुकाएंगे और एक नहीं हजारों ऐसी बजरंगी उस परिवार की सुरक्षा के लिए उस परिवार के लिए सदैव तत्पर रहेंगे.

उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में जिहादियों को बचाने में कुछ लोग लगे हैं, कुछ राजसता, कुछ पुलिस की नाकामी के कारण अभी तक दोषी पकड़े नहीं गए हैं. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे दर्जनभर महिला, पुरुषों को 3 दिन के अंदर गिरफ्तार किया जाए और 30 दिन के अंदर उनको कोर्ट में चालान पेश किया जाए और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर शीघ्र जेल भेज दिया जाए. ज्ञापान सौंपने वालों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रांत संपर्क प्रमुख रविंद्र पाठक,नगर मंत्री विश्व हिंदू परिषद चंदन गुप्ता, नगर संयोजक बजरंग दल चंदन ब्याहुत, सहसंयोजक धन्नू मांझी,नगर सेवा प्रमुख अजय शंकर उर्फ विक्की, सौरव श्रीवास्तव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026