परवेज अख्तर/सिवान:जिला समादेष्टा कार्यालय में मंगलवार को 76वां स्थापना दिवस मनाया गया। जिला सामान्य शाखा के प्रभारी पदाधिकारी प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में समारोह में जवानों ने झंडोत्तोलन कर सलामी दी। मुख्य अतिथि प्रियंका कुमारी ने कहा कि गृह रक्षा वाहिनी अपने संगठन के प्रारम्भ से ही सर्वागीय विकास में अपना अहम योगदान किया है। देश की आंतरिक सुरक्षा, विधि व्यवस्था, शांति व्यवस्था एवं आपदा प्रबंधन में अपने संगठन का मूल वाक्य निष्काम सेवा को चरितार्थ किया है।
आज गृह रक्षा वाहिनी अत्याधुनिक हथियारों से लैस राज्य सेवा के लिए बेहतर प्रबंधन से अपना महत्वपूर्ण अहम भूमिका निभाने के लिए कटिबद्ध है। इस अवसर पर गृह रक्षकों के कल्याण कार्य में कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों के योगदान को लेकर प्रशंसा की। इस अवसर पर जिला कोषागार पदाधिकारी जितेंद्र कुमार जयंत, संरक्षक प्रशुराम सिंह, शिवजी प्रसाद गुप्ता, बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव सहित काफी संख्या में गृहरक्षक उपस्थित थे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…