सिवान: ट्रक के टक्कर से बाइक सवार तीन घायल, रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: सराय ओपी क्षेत्र के चांप गांव में मंगलवार की दोपहर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उनका प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। हालांकि घायल तीनों के स्वजन उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर चले गए।

घायलों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के दक्खिन टोला निवासी संदीप कुमार, मोहन प्रसाद एवं अमन प्रसाद के रूप में हुई है। घायल संदीप कुमार ने बताया कि वे एक ही बाइक पर सवार होकर शहर से दारौंदा जा रहे थे। ज्योंही वे सराय ओपी क्षेत्र के चांप गांव के समीप पहुंचे, तभी दारौंदा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दिया और चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। धक्का लगने से तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। तीनों की स्थिति गंभीर होने के कारण स्वजनों ने पुलिस को घटना की सूचना देर शाम तक नहीं दी थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026