शुभम श्रीवास्तव/गोपालगंज:
सूबे में होने वाले बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2020 के सफल संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचन पदाधिकारी राकेश कुमार चौबे द्वारा विभिन्न कोषांगों का गठन कर सभी कोषांगों के लिए नोडल पदाधिकारियों सहित कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। कार्मिक कोषांग, सामग्री कोषांग, इवीएम प्रशिक्षण कोषांग, सीपीएमएफ कोषांग, मीडिया कोषांग के लिये नोडल पदधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी, परिवहन कोषांग आदर्श आचार सहिंता कोषांग, विधि- व्यवस्था कोषांग के लिए नोडल पदाधिकारी अंचल पदाधिकारी प्रियंका सिंह, हेल्प लाइन सह जनशिकायत निवारण कोषांग के लिए नोडल पदाधिकारी महिला प्रसार पदाधिकारी कुमुद श्रीवास्तव तथा स्वीप कोषांग के लिए नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राहुल धर द्विवेदी को नियुक्त किया गया है। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी राकेश कुमार चौबे ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव 2020 को सम्पन्न कराने के लिए विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया हैं। साथ ही सभी कोषांगों के लिए नोडल पदाधिकारी व कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…