Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज: पंचदेवरी व कटेया में सेंट्रल बैंक ऑफ इण्डिया ने 150 किसानो को दिया 36 लाख रुपये का केसीसी ऋण

गोपालगंज: पंचदेवरी व कटेया में गुरुवार को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एलडीएम विकास कुमार की अध्यक्षता में पंचदेवरी व कटेया में किसान क्रेडिट कार्ड ऋण सह बचत खाता वितरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे पंचदेवरी व कटेया के 150  किसानों के बीच 36 लाख का  केसीसी ऋण और 700 बचत खाता का वितरण किया गया। पंचदेवरी व कटेया में शिविर में  प्रखण्ड क्षेत्र के दस दर्जनों किसानों ने भाग लिया। इस मौके पर एलडीएम विकास कुमार ने कहा कि सभी किसान भाई सेंट्रल बैंक शाखा से मिलने वाले ऋण का उपयोग नियत प्रयोजन में करें और ऋण की अदायगी नियमित रूप से करें। नियमित रूप से ऋण अदा करने पर पुन: ऋण आसानी से मिल जाता है।

पंचदेवरी सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक विजय कुमार यादव ने बताया कि किसानों को अपने केसीसी खाता को बचत खाता जैसा उपयोग करेगा तो उसका ब्याज 4% तक लगेगा , साथ ही साथ उनके केसीसी लिमिट को समय समय पर बढ़ाया जा सकता है , उन्होंने बतलाया कि पंचदेवरी सेंट्रल बैंक शाखा द्वारा राजापुर दिउलिया में शिविर का आयोजन कर 100 किसानों के बीच 27 लाख का केसीसी ऋण तथा 500 बचत खाता का बितरण किया गया । सिध् वनिया सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक वीरेंद्र कुमार ने भी किसानों को क्रेडिट कार्ड की खूबियों को बारीकी से बतलाया , उन्होंने बतलाया सिध् वनिया शाखा में शिविर लगाकर 65 किसानों के बीच 9 लाख केसीसी ऋण बितरण तथा 200 बचत खाता खुलवाया गया। मौके पर आसनाराएन यादव पैक्स अध्यक्ष सिकटिया, विजय कुमार सिंह, मानवेंद्र द्विवेदी , अमित कुमार तिवारी, जय श्री सिंह, रमेश साह, योगेंद्र पांडे, राजकिशोर भगत , योगेंद्र यादव , सीएसपी संचालक राजेश कुमार सिंह , राजेश गुप्ता सहित तमाम किसान  मौजूद थे

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026