Categories: पटना

केंद्रीय विद्यालयों में सांसद और DM कोटे से दाखिले पर केंद्र सरकार ने लगाई रोक, बीजेपी सांसद ने उठाई थी मांग

पटना: सभी केंद्रीय विद्यालयों में अब सांसदों और जिलाधिकारियों के कोटे से होने वाले दाखिले पर रोक लगा दी गई है। बता दें कि सुशील मोदी ने राज्यसभा में इस मुद्दे को लेकर मांग उठायी थी कि कोटे से होने वाले एडमिशन पर तत्काल रोक लगायी जाये। जिसके बाद केंद्र सरकार ने ये निर्देश जारी किया है।

केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से उनके कोटे से एडमिशन पर रोक लगा दिया है। इस आदेश के बाद सुशील मोदी ने केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कोटा स्थगित करने के शिक्षा मंत्रालय के फैसले से हर साल एससी-एसटी, ओबीसी कोटे के 15000 छात्रों को आरक्षण का लाभ मिलेगा। इससे सांसदों को भी फायदा होगा। ये कोटा सांसदों से लोगों की नाराजगी का कारण बन गया था। कोई सांसद अपने कोटे सिर्फ दस एडमिशन करा सकता था लेकिन उनके पास एडमिशन के लिए सैकड़ों लोग पहुंचते थे। ऐसे में जिनका एडमिशन नहीं हो पाता था वे सांसद से नाराज होते थे। जिसके कारण ऐसा किया गया।

बता दें कि केंद्रीय विद्यालयों में हर एक सांसद के कोटे से 10 एडमिशन होता। वहीं स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन स्थानीय जिलाधिकारी या कमिश्नर होते। उनके कोटे से हर साल 17 छात्र-छात्राओं का एडमिशन होता है। इस तरीके से पूरे देश के केंद्रीय विद्यालयों में हर साल सांसदों के कोटे से लगभग 7500 और जिलाधिकारी या कमिश्नर के कोटे से लगभग 22 हजार एडमिशन होता। केंद्रीय विद्यालयों में हर साल लगभग 30 हजार एडमिशन कोटे से होता रहा है। जिसे लेकर बीजेपी सांसद ने आवाज उठाई थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026